गौतम गंभीर ने केजरीवाल से पूछा- पिछले 7 वर्षों में कितनी बार गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया?

Gautam Gambhir
ANI
अंकित सिंह । Oct 27 2022 1:45PM

गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 7 वर्षों में कितनी बार गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया? मैंने पिछले 3 वर्षों में लैंडफिल साइट 8 बार देखी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। इसको लेकर वार पलटवार का भी दौर जारी है। इन सबके बीच भाजपा के पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल से सवाल पूछा है। गौतम गंभीर ने साफ तौर पर कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि पिछले 7 वर्षों में उन्होंने गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का दौरा कितनी बार किया है। अपने बयान में गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 7 वर्षों में कितनी बार गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया? मैंने पिछले 3 वर्षों में लैंडफिल साइट 8 बार देखी है। 

इसे भी पढ़ें: 'हाय रे! मर गया रे! पैसे दे दो रे! पैसे, पैसे, पैसे, पैसे बस पैसे मांगते रहते हैं ये', केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा

गौतम गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि आज जब लैंडफिल की ऊंचाई कम हो रही है, आप (केजरीवाल) एमडीसी चुनाव से पहले राजनीति करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में ही आता है। दरअसल, गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर केजरीवाल के दौरे के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने थे। एमसीडी चुनाव को लेकर केजरीवाल का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केजरीवाल भाजपा पर लगातार दिल्ली में कचरा फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली एमसीडी पर भाजपा का ही कब्जा है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के बाद अब महाराष्ट्र के भाजपा विधायक की मांग, नोटों पर लगे शिवाजी की फोटो

भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि देश में एकमात्र सीएम जो अपने निगमों को वैध फंड आवंटन से वंचित करने के लिए दोषी ठहराते हैं, वे अरविंद केजरीवाल हैं। साथ ही उन्हें दिन-ब-दिन पर्याप्त मीडिया स्पेस मिलता है। वहीं, केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने, दिल्ली में पहले रहे तीन नगर निगमों में 15 साल के शासन के दौरान कचरे के पहाड़ दिए और पूरे शहर को कचरे से भर दिया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर कूड़े का ढेर भाजपा के बुरे कर्मों का और नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार का पहाड़ है। एमसीडी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़