गोवा के मुख्यमंत्री का निजी ईमेल आईडी हैक, कुछ घंटे बाद बहाल

Pramod Sawant
ANI

अधिकारी ने बताया, “गोवा पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने तुरंत कार्रवाई की और चार से पांच घंटे के बाद मुख्यमंत्री की निजी जीमेल आईडी को बहाल कर दिया।” उन्होंने बताया कि हैकर का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का निजी ईमेल कुछ समय के लिए हैक हो गया था।एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि 19 नवंबर की रात को हैकिंग के कारण जीमेल अकाउंट को कोई ‘खास नुकसान’ नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया, “गोवा पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने तुरंत कार्रवाई की और चार से पांच घंटे के बाद मुख्यमंत्री की निजी जीमेल आईडी को बहाल कर दिया।” उन्होंने बताया कि हैकर का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की जीमेल आईडी, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया से जुड़ी हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़