भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह निर्विरोध गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनीं गयीं

BJP
प्रतिरूप फोटो
प्रणव तिवारी । Jun 26 2021 7:15PM

साधना सिंह ने कहा कि मेरी जीत सुनिश्चित है। जनता से जो वादे किए गए हैं उसे वे पूरा करेंगीं। जिले के हर क्षेत्र का विकास किया जाएगा विकास के लिए सबको साथ लेकर चलेंगीं।

गोरखपुर। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी साधना सिंह ने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। वह विकास करने के लिए आई हैं और विकास करेंगीं। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान जो कार्य शेष रह गए थे। उसे पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि चुनौतियों से लड़ना हमारी आदत है। जो भी चुनौती आएगी उसका मजबूती से सामना किया जाएगा। साधना सिंह ने कहा कि मेरी जीत सुनिश्चित है। जनता से जो वादे किए गए हैं उसे वे पूरा करेंगीं। जिले के हर क्षेत्र का विकास किया जाएगा विकास के लिए सबको साथ लेकर चलेंगीं।

 सपा प्रत्याशी जितेंद्र नामांकन दाखिल करने निकले लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्पित प्रत्याशी साधना सिंह ने शनिवार को 12:30 बजे नामांकन दाखिल किया। गोरखपुर में साधना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय था। सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव नामांकन पत्र नहीं दाखिल कर सके। दरअसल सपा प्रत्याशी आलोक कुमार गुप्ता आखिरी वक्त में नामांकन दाखिल करने से पीछे हट गए फिर सपा ने जितेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया जितेंद्र नामांकन दाखिल करने निकले लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट बंद कर दिया। इस कारण जितेंद्र नामांकन स्थल तक नहीं पहुंच सके। इस घटना से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़