NEET Paper Leak: राहुल गांधी से धक्का-मुक्की और छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के शशि थरूर, बोले- सरकार असंवेदनशीलता की हदें पार कर रही है

Tharoor
ANI
रेनू तिवारी । Jul 22 2026 8:21AM

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘‘जबरन घसीटकर ले जाने’’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच घमासान तेज हो गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात करने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को "जबरन घसीटकर हिरासत में लेने" की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

थरूर ने कहा कि सरकार पुलिस की ‘बर्बर’ कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती है। कांग्रेस नेता ने जंतर-मंतर के दौरे के दौरान ये बातें कहीं, जहां कई छात्र नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कई छात्रों से बातचीत भी की और उनके प्रति अपना समर्थन जताया।

इसे भी पढ़ें: Women's Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

 

थरूर ने ‘पीटीआई वीडियो’से कहा, ‘‘विपक्ष के नेता को ज़बरदस्ती खींचकर ले जाना और दूसरे सांसदों के साथ हिरासत में रखना, ऐसी घटना है जिसने हमारे देश में हर किसी का दिल और अंतर आत्मा झकझोर दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यहां विरोध कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाना चाहता था, इसलिए उनसे मिलने आया हूं। मुझे लगता है कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है। यह एक अहिंसक विरोध है। कोई भी कानून के खिलाफ कुछ करने की कोशिश नहीं कर रहा है। इसलिए मुझे समझ नहीं आ रहा कि सरकार इतनी असंवेदनशीलता से क्यों पेश आ रही है।

इसे भी पढ़ें: Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

NEET विवाद पर घिरी सरकार

NEET-UG परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देशभर के छात्र और युवा संगठन सड़कों पर हैं। विपक्ष इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक प्रमुखता से उठा रहा है। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रति शशि थरूर का यह दौरा दर्शाता है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है और सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़