झारखंड के राज्यपाल ने ‘‘स्थानीय’’ लोगों की परिभाषा से संबंधित विधेयक लौटाया

प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 30, 2023 12:16PM
राजभवन के एक बयान में यह जानकारी दी गई। पिछले साल 11 नवंबर को विधानसभा के एक विशेष सत्र में झारखंड के स्थानीय व्यक्तियों की परिऔर ऐसे स्थानीय व्यक्तियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों का विस्तार करने संबंधी विधेयक, 2022 को ध्वनि मत से पारित किया गया था।
रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने लोगों के अधिवास की स्थिति निर्धारित करने के लिए 1932 के भूमि रिकॉर्ड के इस्तेमाल के प्रस्ताव वाला विधेयक समीक्षा के लिए रविवार को राज्य सरकार को लौटा दिया। राजभवन के एक बयान में यह जानकारी दी गई। पिछले साल 11 नवंबर को विधानसभा के एक विशेष सत्र में झारखंड के स्थानीय व्यक्तियों की परिऔर ऐसे स्थानीय व्यक्तियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य लाभों का विस्तार करने संबंधी विधेयक, 2022 को ध्वनि मत से पारित किया गया था।
इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में विधान परिषद की पांच सीट के लिए मतदान जारी
बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने राज्य सरकार से ‘‘विधेयक की वैधता की समीक्षा’’ करने को कहा है। राज्यपाल ने कहा है कि यह ‘‘संविधान और उच्चतम न्यायालय के आदेशों और निर्देशों के अनुसार’’ होना चाहिए।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़