Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में PM मोदी की ताबड़तोड़ रैली, राहुल भी प्रचार में उतरे

PM Modi campaign
ANI
अंकित सिंह । Nov 21 2022 4:50PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात चुनाव के लिए प्रचार किया। सूरत में आज चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।

गुजरात चुनाव को लेकर भाजपा पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित किया। तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज गुजरात में चुनावी रैली करने पहुंचे थे। अमित शाह ने भी आज चुनावी रैली को संबोधित किया। वही, मोरबी घटना के बाद वहां के लोगों का चुनावी मिजाज क्या है, यह भी बताएंगे आपको। तो चलिए आपको खबरें विस्तृत में बताते हैं कि आखिर आज गुजरात में क्या कुछ हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में राहुल गांधी ने किया प्रचार का आगाज, आदिवासी, युवा, और किसानों का उठाया मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है, वे अब सत्ता में आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। चुनावी राज्य गुजरात के सुरेंद्रनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग गुजरात में निर्मित नमक खाकर भी गुजरात को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि देश के कुल नमक उत्पादन का 80 प्रतिशत हिस्सा गुजरात में होता है। मोदी ने कहा कि जिन लोगों को काफी समय पहले सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, वे आज सत्ता में वापसी के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन वह ऐसे लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं जिन्होंने गुजरात में नर्मदा बांध परियोजना को 40 सालों तक रोके रखा। मोदी ने नवसारी और जंबुसर में भी चुनाव प्रचार किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात चुनाव के लिए प्रचार किया। सूरत में आज चुनावी प्रचार की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने जबरदस्त तरीके से मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी, युवा, और किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आप लोगों की सोच है। आप लोगों का संस्कार है। उन्होंने कहा कि दुख किसानों से बात करके होता है, युवाओं से बात करके होता है, आदिवासियों से मिलकर होता है। किसानों को सही दाम नहीं मिलता। बीमा का पैसा नहीं मिलता। कर्जा माफ नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवा बेरोजगार हैं और उनके सपने टूटते जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 26 और 28 नवंबर को प्रचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मैं कड़ी मेहनत करता हूं और काम करके दिखाता हूं, गुजरात के सुरेंद्रनगर में बोले PM मोदी

राजनीतिक दलों द्वारा कई मौकों पर वंशवाद का विरोध किए जाने के बावजूद टिकट देते समय वे अक्सर वंशवाद की राजनीति करते ही नजर आते हैं, जो देश में होने वाले हर चुनाव की एक परम्परा सी बन गई है। यही परम्परा गुजरात विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल रही है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 20 पर मौजूदा एवं पूर्व विधायकों के बेटों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से कांग्रेस के 13 और भाजपा के सात उम्मीदवार हैं। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़