कोरोना के हालात पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार ने दाखिल किया अपना जवाब

supreme court
निधि अविनाश । Apr 27 2021 1:10PM

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वेदांता लिमिटेड को मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए तमिलनाडु में स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टिंग प्लांट चलाने की अनुमति दे दी है।

सुप्रीम कोर्ट देश में COVID-19 स्थिति से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रहा है। कोर्ट में केंद्र सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से COVID-19 संबंधित मुद्दें जैसे ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में जवाब मांगा था। जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़, जस्टिस एल. नागेश्वर राव और जस्टिस एस. रविंद्र भट की बेंच इसको लेकर सुनवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना मामलों के बीच भारत में रेमडेसिविर की सप्लाई बढ़ाएगी गिलियड

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वेदांता लिमिटेड को मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए तमिलनाडु में स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टिंग प्लांट चलाने की अनुमति दे दी है। बता दें कि यह फैसला एक दिन बाद आया जब तमिलनाडु सरकार ने मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए चार महीने की अवधि के लिए थूथुकुडी में स्टरलाइट कॉपर स्मेल्टर प्लांट को फिर से खोलने का फैसला किया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़