Himachal के मुख्यमंत्री ने बगावत करने वाले कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों पर निशाना साधा

CM Sukhu
ANI

जनता इन चुनावों में सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाकर करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव और छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर भरोसा जताया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बगावत करने वाले कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे जमा करने के लिए चंडीगढ़ में बड़े ‘ब्रीफकेस’ खरीदे थे।

गलोड़ में एक जनसभा के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि छह विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी लेकिन फिर भी राज्य में उनकी सरकार बरकरार है। पूर्व विधायकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पैसा जहां भी छिपाया गया होगा, उसे बरामद कर जनता के बीच बांट दिया जाएगा।

सुक्खू ने कहा कि पैसों के लिए खुद को बेचने वाले व्यक्ति को कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट चोरी की है। उन्होंने कहा कि जनता इन चुनावों में सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाकर करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव और छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर भरोसा जताया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़