हिंदी हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: अशोक गहलोत

hindi-is-an-integral-part-of-our-culture-says-ashok-gehlot
[email protected] । Jan 10 2020 1:54PM

गहलोत के साथ साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, हिन्दी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। हिन्दी हमारे राष्ट्र की एकता और अखण्डता की महत्वपूर्ण कड़ी है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं बल्कि वह हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। गहलोत के साथ साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है,  हिन्दी मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। हिन्दी हमारे राष्ट्र की एकता और अखण्डता की महत्वपूर्ण कड़ी है। 

गहलोत ने आगे लिखा है कि भाषा किसी भी राष्ट्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर की संवाहक होती है। दैनिक व्यवहार में हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर देते हुए गहलोत ने लिखा है,  यह गर्व का विषय है कि हमारी भाषा बहुत ही समृद्ध और शालीन है और दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओें में से एक है। 

इसे भी पढ़ें: हिन्दी की महानता के प्रचार-प्रसार का अवसर है विश्व हिन्दी दिवस

उपमुख्यमंत्री पायलट ने विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है कि विश्व की अनेकों भाषाओं में हमारी राजभाषा हिंदी अपनी मधुरता एवं अपने साहित्य के लिए सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। उन्होंने लिखा है, ‘हिंदी मनुष्य के व्यवहार, विचार और जीवन जीने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़