अगर ‘INDIA’ गठबंधन सत्ता में आया, तो पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिया जाएगा : M.K.Stalin

M K Stalin
प्रतिरूप फोटो
@mkstalin

स्टालिन ने कहा कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि न केवल तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों, बल्कि पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश के अधिकार भी सुरक्षित रहें।” स्टालिन ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया, तो पुडुचेरी में सभी निष्क्रिय उपक्रमों को पुनर्जीवित किया जाएगा।

पुडुचेरी। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया, तो पुडुचेरी को राज्य का दर्जा दिया जाएगा। स्टालिन की पार्टी द्रमुक विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल है। कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद वी. वैथिलिंगम के समर्थन में यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस का स्पष्ट रूप से मानना है कि पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Odisha । BJP को लगा बड़ा झटका, पार्टी उपाध्याक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर ने ज्वाइन की BJD

स्टालिन ने कहा कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि न केवल तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों, बल्कि पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेश के अधिकार भी सुरक्षित रहें।” स्टालिन ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया, तो पुडुचेरी में सभी निष्क्रिय उपक्रमों को पुनर्जीवित किया जाएगा। पुडुचेरी की एकमात्र सीट पर पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ 19 अप्रैल को चुनाव होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़