IGI Airport पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, फुकेत से आए दो यात्री हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने थाईलैंड के फुकेत से आए दो यात्रियों के पास से करीब 10.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। संदिग्धों को 12 अगस्त को ग्रीन चैनल पार करते ही रोक लिया गया था और अब उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने थाईलैंड के फुकेत से आए दो यात्रियों से करीब 10.5 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा को मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरे पानी में उगाया जाता है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विशेष सूचना पर अधिकारियों ने 12 अगस्त को फुकेत से पहुंचने के बाद ग्रीन चैनल पार कर चुके दोनों यात्रियों को रोक लिया। बयान में कहा गया कि यात्रियों के सामान की एक्स-रे जांच की गई, जिसमें संदेह पैदा हुआ और इसके बाद सामान की विस्तृत जांच की गई। इसमें कहा गया कि तलाशी के दौरान करीब 10.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया, जिसे सामान में छिपाकर रखा गया था।

इसमें कहा गया कि दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़