मणिपुर के चुराचांदपुर में 12 एकड़ भूभाग पर की गई अफीम की अवैध खेती नष्ट की गई

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 24 2025 10:42AM
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जिला पुलिस, प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) चुराचांदपुर और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में 12 एकड़ भूभाग पर की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया।
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 12 एकड़ भूभाग पर की गई अफीम की अवैध खेती नष्ट कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि डंपी रिजर्व फॉरेस्ट के सिडेन चांगपीकोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को यह अभियान चलाया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जिला पुलिस, प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) चुराचांदपुर और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में 12 एकड़ भूभाग पर की गई अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














