बुलंदशहर में महिला सिपाही के पति ने फंदे से लटककर आत्महत्या की

suicide
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

रिजर्व पुलिस लाइन में एक महिला कांस्टेबल के पति के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार शाम को एक महिला सिपाही के पति ने फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल के पति अनुज (35) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन में एक महिला कांस्टेबल के पति के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़