India Bhutan जल संसाधन बैठक में CR Patil ने Punatsangchhu 1 परियोजना की समीक्षा की

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो जेम शेरिंग ने नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में द्विपक्षीय जल संसाधन सहयोग का जायजा लिया। इस दौरान दोनों देशों ने सीमा पार नदियों के प्रबंधन, बाढ़ पूर्वानुमान, जल-विज्ञान डाटा और पुनात्सांगचू-1 जलविद्युत परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। दोनों पक्षों ने निरंतर तकनीकी सहयोग और संस्थागत संवाद के जरिए इस साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
नयी दिल्ली, सात अगस्त भारत और भूटान ने शुक्रवार को जल संसाधन क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की। इस दौरान सीमा-पार नदी प्रबंधन, बाढ़ पूर्वानुमान एवं बाढ़ प्रबंधन, जल-विज्ञान संबंधी डाटा तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्रों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। आधिकारिक बयान के अनुसार, ये मुद्दे यहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो जेम शेरिंग के बीच सीमा-पार नदियों पर सहयोग को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक के दौरान उठाए गए।
बैठक के दौरान मंत्रियों ने भारत सरकार के सहयोग से भूटान में क्रियान्वित की जा रही ‘पुनात्सांगचू-1’ जलविद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की और इसके शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने सीमा पार जल संसाधनों के सतत एवं पारस्परिक रूप से सार्थक प्रबंधन के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें कहा गया कि निरंतर तकनीकी सहयोग, आपसी विश्वास और नियमित संस्थागत संवाद के माध्यम से जल संसाधन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
अन्य न्यूज़













