भारत ने भले ही रूस-यूक्रेन युद्ध में कूटनीतिक संतुलन बनाया, लेकिन भारतीय जंग के खिलाफ: चिदंबरम

Chidambaram
ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने पर शनिवार को कहा कि भारत सरकार भले ही दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने का प्रयास कर रही हो, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं।

नवा रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने पर शनिवार को कहा कि भारत सरकार भले ही दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने का प्रयास कर रही हो, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं।

इसे भी पढ़ें: विकासशील देशों में कर्ज को लेकर स्थिति हो रही नाजुक, बहुपक्षीय समन्वय की जरूरत: Sitharaman

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन युद्ध आरंभ हुए एक साल पूरा हो गया है। भारत भले ही इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं।’’ चिदंबरम ने इस युद्ध में हजारों लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। बीते शुक्रवार को रूस के यूक्रेन  पर हमले को एक साल हो गया। इस युद्ध का अभी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़