स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए जर्मनी के साथ काम करने को आशान्वित है भारत: श्रृंगला

विदेश सचिव ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान तथा उच्चतर एवं व्यावसायिक शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विस्तृत सहयोग ने भारत और जर्मनी के बीच छात्रों तथा पेशेवरों के आवागमन को भी विस्तार दिया है। समारोह में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल जर्मनी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए दिशा-निर्देश जारी करने वाला यूरोपीय संघ का दूसरा देश बन गया जिसका हम स्वागत करते हैं। हम एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा दृष्टिकोण पर जर्मनी के साथ मिलकर काम करने को आशान्वित हैं।’’ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी के मद्देनजर क्षेत्र में उभरती परिस्थितियां दुनिया की अग्रणी महाशक्तियों के बीच चर्चा का प्रमुख बिंदु बन गयी हैं। अनेक देश पहले ही क्षेत्र के लिए अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत कर चुके हैं। श्रृंगला ने अपने बयान में कहा कि भारत और जर्मनी को अपनी रणनीतिक साझेदारी का स्तर और गुणवत्ता बढ़ानी चाहिए क्योंकि दोनों के पास विशेष ताकत है जिसे दुनिया में भलाई के लिए एक शक्ति के रूप में जोड़ा जा सकता है।70yrs & counting🎉! @AmbLindnerIndia (virtual participation) & Indian FS @harshvshringla launched special postal stamp commemorating 70 years of diplomatic relations between 🇩🇪 & 🇮🇳🤝!@GermanyDiplo @MEAIndia @AmbLindnerIndia pic.twitter.com/6kfMiqO6UN
— German Embassy India (@GermanyinIndia) June 10, 2021
इसे भी पढ़ें: द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने कुवैत पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर
उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2000 में स्थापित भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी हर समय विस्तार लेते व्यापार और निवेश संबंधों से शक्ति प्राप्त करती है।’’ विदेश सचिव ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी अनुसंधान तथा उच्चतर एवं व्यावसायिक शिक्षा जैसे क्षेत्रों में विस्तृत सहयोग ने भारत और जर्मनी के बीच छात्रों तथा पेशेवरों के आवागमन को भी विस्तार दिया है। समारोह में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।
अन्य न्यूज़















