बाड़मेर में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, बोले- हमने दिया स्पष्ट संदेश, हर चुनौती के लिए भारत तैयार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। साथ ही 1971 के युद्ध में हमने जीत हासिल की थी, उसका स्वर्णिम वर्ष भी मनाया जा रहा है। आज जहां पर खड़े होकर हम विचार व्यक्त कर रहे हैं, यह स्थान भी 1971 के युद्ध का साक्षी रहा है।
बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी लैंडिंग फील्ड के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हुंकार भरी। इस अवसर पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: IAF के विमान से 'टचडाउन' करते हुए राजनाथ-गडकरी ने देश की पहली लैंडिंग स्ट्रिप का किया उद्घाटन, सामरिक रूप से क्यों है महत्वपूर्ण?
इसे भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन विमान बाड़मेर में क्रैश, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया
राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा पर भी देश को जब भी जरूरत पड़ी है, वायुसेना तैयार रहा है और तमाम थल, जल और वायुसेना पर देश को भरोसा रहा है।
अन्य न्यूज़















