DGCA Safety Audit में भारतीय एयरलाइंस की खुली पोल, US FAA की जांच से पहले सामने आईं कई गंभीर कमियां

FAA की टीम में पांच से सात अधिकारी शामिल होंगे, जो अक्टूबर-नवंबर में करीब एक सप्ताह तक दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में जाकर हां एविएशन सेक्टर के सुरक्षा मानकों की परख करेंगे।इसके पीछे का मकसद FAA को यह सुनिश्चित करना है कि क्या भारतीय एविएशन वॉच डॉग डीजीसीए एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया समेत अन्य संबंधित स्टेक होल्डर अंतरराष्ट्रीय उड़ान मानकों पर कितने खरे उतरते हैं।
अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर 'फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन' (FAA) जल्द ही भारतीय एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए और यहां की एयरलाइंस की सेफ्टी ऑडिट करने के लिए आने वाला है। FAA की टीम में पांच से सात अधिकारी शामिल होंगे, जो अक्टूबर-नवंबर में करीब एक सप्ताह तक दिल्ली और भारत के अन्य हिस्सों में जाकर हां एविएशन सेक्टर के सुरक्षा मानकों की परख करेंगे।इसके पीछे का मकसद FAA को यह सुनिश्चित करना है कि क्या भारतीय एविएशन वॉच डॉग डीजीसीए एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया समेत अन्य संबंधित स्टेक होल्डर अंतरराष्ट्रीय उड़ान मानकों पर कितने खरे उतरते हैं। सूत्रों का कहना है कि FAA की इस विजिट को देखते हुए डीजीसीए समेत अन्य संबंधित एयरलाइंस और विभाग अपनी तरफ से पूरी तैयारियों में जुट गए हैं। इससे पहले FAA की टीम ने 2021 में भारत में आकर यहां इंटरनेशनल एविएशन सिक्योरिटी असेस्मेंट (IASA) किया था।
इसे भी पढ़ें: कानपुर विमान हादसे से पहले डीजीसीए ने जारी की थी सुरक्षा चेतावनी
FAA एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल हैंडऑफ़ का काम करती है और यह देखती है कि क्या कोई विदेशी सिविल एविएशन अथॉरिटी अंतरराष्ट्रीय एविएशन स्टैंडर्ड्स का पालन करती है या नहीं। यह रिपेयर स्टेशनों की जांच करती है, नेविगेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर की देखरेख करती है, सुरक्षा के नियम तय करती है और एयर ट्रैफ़िक के लिए ग्लोबल निगरानी रखती है। IndiGo के एक अधिकारी ने HT को बताया कि एयरलाइन ने DGCA की फाइंडिंग्स का जवाब दिया है। हालांकि, प्रवक्ता ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। Air India, SpiceJet और Akasa Air के प्रवक्ताओं ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, Air India के एक अधिकारी ने कहा, "DGCA की ओर से कुछ दौरे हुए हैं, लेकिन एयरलाइन को इसकी जानकारी है और वह ऑडिट के होने का इंतज़ार कर रही है।
FAA ने आखिरी बार 2021 में भारत में एक असेसमेंट किया था। अभी भारत के पास FAA के इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम के तहत कैटेगरी 1 का स्टेटस है। 2026 में होने वाली यह समीक्षा पिछले साल हुई कई घटनाओं और ऑपरेशनल दिक्कतों के बाद हो रही है, जिनमें जून 2025 में अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट का क्रैश होना और दिसंबर 2025 में इंडिगो के ऑपरेशन में आई रुकावट शामिल हैं।
अन्य न्यूज़













