Nowshera में Indian Army का बड़ा ऑपरेशन, जंगल से मिला जिंदा Mortar Shell किया डिफ्यूज

भारतीय सेना की 59 इंजीनियर रेजिमेंट ने नौशेरा के धनाका जंगली इलाके में मिले एक लावारिस आरटी मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया। सेना के बम निरोधक दस्ते की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ा खतरा टल गया, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारतीय सेना की 59 इंजीनियर रेजिमेंट ने तत्परता दिखाते हुए धनाका के जंगली इलाके में पड़े एक जिंदा आरटी मोर्टार शेल को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया है।
जंगली इलाके में मिला था मोर्टार शेल
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यह खतरनाक मोर्टार शेल धनाका के घने जंगली क्षेत्र में लावारिस हालत में पड़ा हुआ मिला था, जिससे किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। सूचना मिलते ही सेना की बम निरोधक टीम (इंजीनियर रेजिमेंट) तुरंत मौके पर पहुंची और बिना किसी नुकसान के इस जिंदा शेल को नष्ट कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
#WATCH | Jammu & Kashmir | 59 Engineer Regiment of the Indian Army disposed an RT mortar shell found lying in the jungle area of Dhanaka, Nowshera.
— ANI (@ANI) May 17, 2026
(Source: SHO Nowshera) pic.twitter.com/zDugGv0Gaq
अन्य न्यूज़














