समुद्र में 300 मीटर गहराई तक जाकर पनडुब्बियों को राहत देगा Indian Navy का INS Nipun

पनडुब्बियों को त्वरित सहायता देने में सक्षम पोत आईएनएस निपुण को सोमवार को मुंबई में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की मौजूदगी में सेवा में शामिल किया गया। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित यह पोत 300 मीटर की गहराई तक जा सकता है। इसका इस्तेमाल आपदा राहत और मानवीय सहायता अभियानों में भी किया जाएगा।
गहरे समुद्र में जाने और पनडुब्बियों को त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम पोत ‘आईएनएस निपुण’ को सोमवार को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। भारतीय नौसेना में शामिल किया गया यह इस तरह का दूसरा पोत है जो गहरे समुद्र में जाने में सक्षम है। आईएनएस निपुण को नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की उपस्थिति में नौसेना में शामिल किया गया।
‘हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड’ द्वारा निर्मित यह पोत 119.4 मीटर लंबा है और इसकी क्षमता 10,500 टन है। यह जहाज समुद्र में 300 मीटर की गहराई तक जाने की क्षमता रखता है। इसमें पनडुब्बियों को तुरंत राहत प्रदान करने की भी क्षमता है।
इसे भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में UP पुलिस और STF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुए दो मुख्य आरोपी
इसके अलावा इसे आपदा राहत और मानवीय सहायता अभियानों के लिए भी तैनात किया जा सकता है।
अन्य न्यूज़













