बिहार में नहीं आने देंगे अस्थिरता, मनोज झा बोले- जनता के निर्देश के अनुसार लिया जाएगा निर्णय

Manoj
ANI
अभिनय आकाश । Aug 8 2022 6:23PM

राजद सांसद झा ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी राज्य में राजनीतिक अस्थिरता नहीं देख सकती। बिहार के लिए जो भी बेहतर होगा पार्टी उस हित में फैसला करेगा।

बिहार की राजनीति में एक बार फिर से संकट का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में जदयू एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपाः के गठबंधन में दरार की खबरों के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को इस सियासी संकट में अपने लिए मौका दिख रहा है। तमाम तरह की अटकलों के बीच राजद के सांसद मनोज झा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा किहमें अभी बिहार में (राष्ट्रपति शासन की) ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है। सबसे पहले, यह तय किया जाना चाहिए कि क्या होगा। हम बिहार की जनता के निर्देश के अनुसार निर्णय लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई

राजद सांसद झा ने दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी राज्य में राजनीतिक अस्थिरता नहीं देख सकती। बिहार के लिए जो भी बेहतर होगा पार्टी उस हित में फैसला करेगा। राजद नेता के इस बयान से संकेत समझा जा सकता है कि राज्य में अगर अगली सरकार बनती है तो उसमें राजद अहम भूमिका निभाने जा रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि नीतीश कुमार की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात हुई है।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़