ISRO ने चंद्रयान-3 के लॉन्च डेट में किया बदलाव, अब इस तारीख को आसमां में देश की उड़ान देख गर्व से भर जाएगा सीना

ISRO
Creative Common
अभिनय आकाश । Jul 6 2023 5:24PM

चंद्रयान-3 मिशन सफल रहे, इसके लिए इसरो ने पहले ही पूरी तैयारी की है। इसके लिए गहन टेस्ट किए गए हैं और पूरी प्रोसेस को फेलप्रूफ बनाया गया है ताकि रिस्क कम से कम हों।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने घोषणा की है कि चंद्रयान -3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा पर लॉन्च होगा। अंतरिक्ष यान श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरेगा।  इससे पहले, सोमनाथ ने कहा था कि 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच की अवधि लॉन्च के लिए इष्टतम है जब कक्षीय गतिशीलता चंद्रमा की यात्रा में न्यूनतम ईंधन और उच्च दक्षता सुनिश्चित करेगी। चंद्रयान-3 मिशन सफल रहे, इसके लिए इसरो ने पहले ही पूरी तैयारी की है। इसके लिए गहन टेस्ट किए गए हैं और पूरी प्रोसेस को फेलप्रूफ बनाया गया है ताकि रिस्क कम से कम हों और मिशन सफल हो सके। इसरो ने इस बार मिशन में कुछ बदलाव किया है। चंद्रयान-2 मिशन की तरह ही इस बार लैंडर और रोवर तो होगा, लेकिन ऑर्बिटर नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3 Launch: ISRO चीफ का ऐलान, 13 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3

इसरो ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रयान-2 का अगला मिशन चंद्रयान-3, 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से लॉन्च किया जाएगा। 2019 में चंद्रयान 2 मिशन का ‘विक्रम लैंडर’ लैंडिंग प्रक्रिया में देर हो जाने से चाँद पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हालांकि चंद्रयान के साथ वाला ऑर्बिटर अभी भी दूर से चाँद का अध्ययन कर रहा है। चंद्रयान 3 पहले ही लांच किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी फैल जाने के चलते सभी तरह के अंतरिक्ष अभियानों पर ब्रेक लग गया। अब इसरो चाँद पर अपनी वापसी के लिए तैयार है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़