बलात्कार के आरोपी पूर्व आईएएस अधिकारी ने आत्मसमर्पण किया

Jaipur: Retired IAS officer accused of raping MBA student surrenders after 3 years

युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी बी. बी. मोहंती ने कल रात पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी बी. बी. मोहंती ने कल रात पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती ने फरवरी 2013 में सर्विसेज ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पद पर पदस्थापित आईएएस अधिकारी बी. बी. मोहंती पर आरोप लगाया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी करवाने के बहाने उसके साथ बलात्कार किया।

युवती ने यह मामला महेश नगर थाने में दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि मोहंती अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे। इसी दौरान वह सेवानिवृत भी हो गये। पुलिस के अनुसार मोहंती ने इस मामले में कल रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मोहंती को पुलिस आज अदालत में पेश करेगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने मोहंती के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़