New Delhi में S Jaishankar की इंडोनेशियाई विदेश मंत्री Sugiono से वार्ता, Defence-Trade समेत कई क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग

S Jaishankar
ANI

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो ने नई दिल्ली में 8वीं संयुक्त आयोग की बैठक में रक्षा, समुद्री व्यापार और निवेश समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गति प्रदान करना है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की एक महत्वपूर्ण साझेदारी है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो की मेजबानी करते हुए भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, समुद्री व्यापार, निवेश, दवा उद्योग और खाद्य सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में इंडोनेशिया भारत का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार तथा निवेश समेत समग्र संबंधों में लगातार वृद्धि हुई है। सुगियोनो इस समय नयी दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की आठवीं बैठक में अपने उद्घाटन भाषण में जयशंकर ने कहा, नयी दिल्ली में आठवीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक के लिए आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। विदेश मंत्री ने पिछले वर्ष जनवरी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियंतो की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हुई उनकी सार्थक वार्ता को भी याद किया।

इसे भी पढ़ें: GenZ प्रोटेस्ट पर सवाल टाल गए Shishir Khanal, बोले- मेरा Focus सिर्फ India-Nepal संबंधों पर

उन्होंने कहा कि उस यात्रा ने दोनों देशों के व्यापक रणनीतिक साझेदारी संबंधों को नयी गति दी है। दोनों पक्षों ने राजनीतिक संबंधों, रक्षा एवं सुरक्षा, समुद्री व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य सेवा, दवा उद्योग तथा खाद्य सुरक्षा समेत द्विपक्षीय सहयोग के सभी प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तृत चर्चा की। सुगियोनो ने भी कहा कि राष्ट्रपति सुबियंतो की पिछले वर्ष भारत यात्रा ने भारत-इंडोनेशिया साझेदारी को नयी दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़