बीजेपी के 75 पार के नारे पर जाटों ने लगाया ब्रेक, हुड्डा ने कांग्रेस सरकार बनने का किया दावा

jats-put-brakes-on-bjp-75-cross-slogans-in-haryana-hooda-claims-to-form-government
अभिनय आकाश । Oct 24 2019 9:44AM

हरियाणा में रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिले की करीब 30 विधानसभा सीटों पर जाटों का अच्छा प्रभाव है। इसी के चलते इस इलाके को जाटलैंड कहा जाता है।ताजा रूझानों में हुड्डा ने बढ़त बनाई हुई है और जाट लैंड माने जाने वाली सीटों पर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है।

हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर आए शुरूआती रूझान में बीजेपी 40 सीटों पर जबकि कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी 8 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। लेकिन राज्य की सियासत में करीब 30 फीसदी जाट समुदाय हार-जीत के अंतर में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। हरियाणा में रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिले की करीब 30 विधानसभा सीटों पर जाटों का अच्छा प्रभाव है। इसी के चलते इस इलाके को जाटलैंड कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: भगवामय होगा हरियाणा, शुरुआती रुझान में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

यहां की सीटों पर जाट समुदाय हार-जीत का फैसला करते हैं। हरियाणा की राजनीति में वर्तमान दौर में जाटों के सबसे बड़े नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक बार फिर रोहतक जिले की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से चुनाव लड़े हैं। ताजा रूझानों में हुड्डा ने बढ़त बनाई हुई है और जाट लैंड माने जाने वाली सीटों पर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार सतीश नादंल पर बढ़त बनाए हुए हैं। वह हाल ही में इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इस बार कुल 74.00 फीसदी मतदान हुआ है। रूझानों के बीच कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सूबे में कांग्रेस अकेले सरकार बनाएगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़