Jharkhand: पलामू में दो समुदायों में झड़प, तनाव के बाद धारा 144 लागू, 6 लोग भी घायल

Palamu clash
ANI
अंकित सिंह । Feb 15 2023 12:43PM

मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है। कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया है जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ के भी कोशिश की गई है।

झारखंड के पलामू से बड़ी खबर आ रही है। पलामू में दो समुदायों में झड़प हो गई है। यह विवाद पलामू के पांकी की है। यहां महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी और आगजनी की भी नौबत आ गई। हालांकि, मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है। कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया है जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ के भी कोशिश की गई है। फिलहाल पलामू की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Politics: देवघर में बोले अमित शाह, झारखंड सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, आदिवासियों के साथ कर रही अत्याचार

एसपी सीके सिन्हा ने बताया कि 3 थानों की टीमों की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में करने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम भारी मात्रा में मौजूद है। दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का काम किया जा रहा है। जानकारी है कि 100 से अधिक पुलिस के जवान मौका ए वारदात पर मौजूद है। जिले और राज्य के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। दरअसल, तोरण द्वार बनाने को लेकर यह विवाद मंगलवार से ही चल रहा है। लेकिन आज अचानक ये बढ़ गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़