Jharkhand में JPSC अभ्यर्थी नेता महतो संग सरकार की हुई बैठक, 14वीं परीक्षा रद्द करने की मांग

रांची के राज्य अतिथि गृह में शनिवार को झारखंड सरकार के अधिकारियों और कथित पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नौकरी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो के अनशन के सातवें दिन आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यह बैठक की। प्रदर्शनकारी जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा को तुरंत रद्द करने तथा पूरे मामले की सीबीआई या सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की समिति से स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।
झारखंड सरकार ने कथित पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे नौकरी अभ्यर्थियों के देवेंद्र नाथ महतो नीत गुट के साथ शनिवार को बातचीत की। रांची स्थित राज्य अतिथि गृह में यह बैठक शुरू हुई। महतो के अनशन का शनिवार को सातवां दिन है।
इसे भी पढ़ें: Jharkhand में JPSC धांधली पर छात्र आंदोलन 15वें दिन जारी, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी
इस गुट का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पिछले दो सप्ताह से राजधानी में हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता महतो ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा और उस एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को तत्काल रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं।’’ प्रदर्शनकारी कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसकी जांच या तो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जाए या फिर राज्य के बाहर के उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक समिति से कराई जाए।
अन्य न्यूज़













