भाड़े के सिपाहियों से चलाया जा रहा है कश्मीर में आंदोलन: जितेंद्र सिंह

Jitendra Singh says On Kashmir It A Mercenary Movement Not Freedom Struggle

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के उस दावे को मजाक बताया जिसमें वह बार-बार कहता रहा है कि कश्मीर में ‘आजादी का आंदोलन’ चल रहा है।

जम्मू। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के उस दावे को मजाक बताया जिसमें वह बार-बार कहता रहा है कि कश्मीर में ‘आजादी का आंदोलन’ चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह कोई ‘‘आजादी का आंदोलन’’ नहीं बल्कि एक ‘‘कृत्रिम आंदोलन’’ है जिसे ‘‘भाड़े के सिपाहियों द्वारा चलाया जा रहा ’’ है और इसने अब एक उद्योग का रूप ले लिया है।

उन्होंने कहा कि घाटी के युवा अब उन तत्वों के नापाक इरादों को समझ गये हैं जो उन्हें ‘‘बलि का बकरा’’ की तरह इस्तेमाल करते रहे हैं जबकि उनके खुद के बच्चे सुरक्षित जगहों पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में आजादी के आंदोलन जैसी कोई चीज नहीं है। यह सिर्फ एक मजाक है।

यह कृत्रिम आजादी का संघर्ष है। यह भाड़े के सिपाहियों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन है जिसने अब एक उद्योग का रूप ले लिया है जिसमें कई निहित स्वार्थ जुड़े हुए हैं और आजादी के संघर्ष के नाम पर ऐसे लोग अशांति फैलाते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़