वेद प्रकाश वैश्य ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Justice Ved Prakash takes oath as Allahabad HC judge

न्यायमूर्ति वेद प्रकाश वैश्य ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इलाहाबाद। न्यायमूर्ति वेद प्रकाश वैश्य ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति वैश्य के शपथ ग्रहण करने के साथ ही अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 109 हो गयी है।

हालांकि, लखनऊ पीठ समेत इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के स्वीकृत पदों की संख्या 160 है। न्यायमूर्ति वेद प्रकाश वैश्य को 17 अप्रैल, 2013 को दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और उन्होंने 23 मई, 2016 को मेघालय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का पद ग्रहण किया था। बाद में उनका स्थानांतरण इलाहाबाद उच्च न्यायालय कर दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़