भारतीय जनता पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा का निधन

kamal-sharma-former-president-of-bharatiya-janata-party-s-punjab-unit-dies
[email protected] । Oct 27 2019 11:19AM

शर्मा के करीबी सहयोगी ने बताया कि शर्मा (48) सुबह सैर करने गए थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया।

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब इकाई के पूर्वअध्यक्ष कमल शर्मा का फिरोजपुर जिले में रविवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शर्मा के करीबी सहयोगी ने बताया कि शर्मा (48) सुबह सैर करने गए थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। 

उन्होंने बताया कि उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया। शर्मा के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। निधन से दो घंटे पहले ही शर्मा ने ट्विटर पर लोगों को दीवाली की बधाई दी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़