Karnataka के Haveri में अंजनेय मंदिर में पेशाब करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के शिग्गांव कस्बे में बृहस्पतिवार रात अंजनेय मंदिर परिसर में कथित रूप से पेशाब करने पर 31 वर्षीय मोहम्मद जाफर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना के बाद दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कर्नाटक के हावेरी जिले में एक मंदिर में कथित तौर पर पेशाब करने के लिए 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शिग्गांव शहर में हुई, जिसके बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद जाफर अंजनेय मंदिर में कथित तौर पर घुसा और बाद में परिसर में पेशाब किया। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और इस कृत्य के बारे में उससे पूछताछ की। घटना के बाद दक्षिणपंथी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
पुलिस ने इलाके में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि जाफर पहले अक्सर मंदिर परिसर के आसपास सोया करता था, लेकिन इसको लेकर किसी ने कभी आपत्ति नहीं जताई थी।
पुलिस ने बताया कि उसके इस कृत्य के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
अन्य न्यूज़














