Karnataka: नौसेना जासूसी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

arrest
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर अवैध वित्तीय लाभ के बदले नौसेना संचालन और प्रतिष्ठानों से संबंधित गोपनीय जानकारी को पाकिस्तान स्थित अपने संचालकों को भेजने का संदेह है।

उडुपी पुलिस ने मालपे कोचीन शिपयार्ड से जुड़े कर्मचारियों द्वारा भारतीय नौसेना से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक किये जाने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाल में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान गुजरात के आणंद जिले के कैलाश नगरी निवासी भरत कुमार खदयाट के पुत्र हिरेंद्र कुमार (34) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर अवैध वित्तीय लाभ के बदले नौसेना संचालन और प्रतिष्ठानों से संबंधित गोपनीय जानकारी को पाकिस्तान स्थित अपने संचालकों को भेजने का संदेह है। इससे पहले, 21 नवंबर को पुलिस ने इसी मामले में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी रोहित और संत्री को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़