केरल में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

[email protected] । Feb 13 2017 12:46PM

त्रिशूर जिले के मुक्काट्टुकारा में स्थानीय मंदिर में चल रहे समारोह के दौरान कुछ लोगों ने हमला बोलकर भाजपा के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया।

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर जिले के मुक्काट्टुकारा में एक स्थानीय मंदिर में चल रहे समारोह के दौरान कुछ लोगों ने हमला बोलकर भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे माकपा कार्यकर्ता हैं। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि इस हमले में कम से कम सात लोग संलिप्त थे और इनमें से कई लोग कथित तौर पर मार्क्‍सवादी पार्टी से थे।

पुलिस ने कहा कि रविवार देर रात कुक्कुलंगरा मंदिर में ‘पूरम’ उत्सव के दौरान कहासुनी हो जाने के बाद कार्यकर्ता निर्मल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि हालांकि उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति मिथुन भी इस दौरान घायल हो गया और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथुन भी भाजपा कार्यकर्ता है। इस हमले के विरोध में भाजपा आज जिले में सुबह से शाम तक के लिए हड़ताल कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़