प्रियंका गांधी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, बताया ट्विटर वाली नेता

keshav-prasad-maurya-lashes-out-at-priyanka-gandhi
अंकित सिंह । Oct 23 2019 12:56PM

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देश भर में वर्ष 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,59,849 मामले दर्ज किए गए। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार तीसरे साल वृद्धि हुयी है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कानून व्यवस्था को लेकर लगातार योगी सरकार पर हमलावर रहती हैं। पिछले दिनों भी NCRB की ताजा आंकड़ो पर टिपप्णी करते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया था कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश राज्य शीर्ष पर है। उनके इस बयान पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पहलटवार किया है। 

केपी मौर्य ने कहा कि वह 'ट्विटर वाली नेता' हैं। हाल ही में, वह अपने भाई को अमेठी लोकसभा सीट से हारने के बाद चली गईं। वह क्या कहती है कोई फर्क नहीं पड़ता। हम कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देश भर में वर्ष 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,59,849 मामले दर्ज किए गए। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार तीसरे साल वृद्धि हुयी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़