Delhi Gymkhana Club खाली करने के आदेश पर भड़कीं Kiran Bedi, बोलीं- यह बेहद दुखद फैसला

Delhi Gymkhana Club
ANI
एकता । May 24 2026 11:54AM

दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने के सरकारी आदेश ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहाँ किरण बेदी ने इस कदम को दुखद बताते हुए क्लब के ऐतिहासिक महत्व और अरुण जेटली जैसी हस्तियों की यादों का हवाला देकर इसे बचाने की वकालत की।

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली के लुटियंस इलाके में स्थित ऐतिहासिक दिल्ली जिमखाना क्लब को परिसर खाली करने का निर्देश दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद क्लब की सदस्यता और इससे जुड़े विवादों पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इस क्लब की स्थापना अंग्रेजों के जमाने में हुई थी, जहां कभी भारतीयों के आने पर पाबंदी थी। आज यह जगह सत्ता और सामाजिक प्रतिष्ठा का बड़ा प्रतीक मानी जाती है।

किरण बेदी ने फैसले को बताया दुखद

केंद्र सरकार के इस फैसले पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस कदम की कड़ी आलोचना की। किरण बेदी ने लिखा, "यह बहुत बुरा और सच में बेहद दुखद है। मुझे उम्मीद है कि इस प्रस्ताव पर दोबारा विचार किया जाएगा।"

इसे भी पढ़ें: TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

क्लब से जुड़ा है पुराना इतिहास

किरण बेदी ने क्लब की पुरानी यादों को ताजा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि अरुण जेटली ने अपने समय में यहाँ एक नया पूल बनवाया था। इस क्लब में कई बेहतरीन टेनिस मैच खेले गए हैं। उन्होंने आगे कहा, "इस जगह से बहुत सारा इतिहास, बहुत सारी यादें और कई पीढ़ियों का बेहतरीन खेल जुड़ा हुआ है।"

इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: 'कोई ताकत नहीं रोक सकती', India बनेगा Top Arms Exporter

विरासत को बचाने की अपील

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने जोर देकर कहा कि दिल्ली जिमखाना क्लब सिर्फ एक जमीन या प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्थागत और खेल जगत की विरासत का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, "बदलाव जरूरी हो सकता है, लेकिन हमें अपने इतिहास और विरासत को सोच-समझकर बचाना चाहिए। हम इसे खत्म करने के बजाय, वहां कुछ नया जोड़ने की योजना भी बना सकते हैं।"

All the updates here:

अन्य न्यूज़