Kolkata Police ने TMC सांसद Abhishek Banerjee को बिलबोर्ड विवाद में भेजा नया नोटिस

Kolkata Police ने TMC सांसद Abhishek Banerjee को बिलबोर्ड विवाद में भेजा नया नोटिस
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

कोलकाता पुलिस की एक टीम रविवार को तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंची और उनके कर्मचारी को नया नोटिस सौंपा। यह कार्रवाई कैमक स्ट्रीट स्थित दफ्तर से पार्टी का साइनबोर्ड हटाने के दौरान केएमसी कर्मियों और पुलिस पर कथित हमले से जुड़ी है। अधिकारी के अनुसार इस मामले में सांसद से पहले भी कई घंटे पूछताछ हो चुकी है।

पुलिस रविवार को तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी नीत गुट के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची और कैमक स्ट्रीट पार्टी कार्यालय बिलबोर्ड मामले में फिर से पूछताछ के लिए बुलाने का नोटिस दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हफ्ते भर में पुलिस दूसरी बार डायमंड हार्बर सांसद के कालीघाट स्थित आवास पर इस उद्देश्य से पहुंची।

इससे पहले, सात अक्टूबर को बनर्जी घर पर मौजूद नहीं थे और नोटिस लेने के लिए भी कोई उपलब्ध नहीं था। अधिकारी ने बताया कि इस बार नोटिस बनर्जी के आवास पर उनके कर्मचारी को थमाया गया। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) की शिकायत के सिलसिले में नोटिस देने के लिए शेक्सपियर सरनी पुलिस थाने की एक टीम कालीघाट में बनर्जी के घर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने आरोप लगाया था कि पिछले महीने कैमक स्ट्रीट पर मौजूद एक इमारत से तृणमूल का साइनबोर्ड हटाने की कोशिश के दौरान पुलिसकर्मियों और केएमसी कर्मचारियों को परेशान किया गया तथा उन पर हमला किया गया। इस इमारत में पार्टी का कार्यालय है। शुरूआत में, कोई भी व्यक्ति नोटिस लेने को तैयार नहीं था।

हालांकि, कुछ समय बाद, इसे सांसद के कर्मचारी को दे दिया गया। यह घटना 27 अगस्त को मध्य कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय की इमारत से बिलबोर्ड हटाने को लेकर हुए हंगामे से संबंधित है। इस घटना के सिलसिले में शेक्सपियर सरनी पुलिस थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बनर्जी से इनमें से एक मामले में पुलिस थाने में पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। यह पूछताछ कई घंटे तक की गई थी। पुलिस अब उसी मामले में उनसे फिर से पूछताछ करना चाहती है।

अग्निशमन विभाग ने इस मामले के संबंध में अलग से एक नोटिस जारी कियाथा। पुलिस के इस कदम की निंदा करते हुए तृणमूल प्रवक्ता और विधायक कुणाल घोष ने कहा, ‘‘भाजपा (सरकार) इतने निम्न स्तर तक पहुंच गई है कि महालया के बाद भी नोटिस भेजा गया है, जबकि दुर्गा पूजा में बस कुछ ही दिन बचे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़