दिल्ली, लद्दाख और अंडमान के उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

Modi
ANI
रेनू तिवारी । Mar 21 2026 8:29AM

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, उनके लद्दाख के समकक्ष विनय कुमार सक्सेना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। तीनों उपराज्यपालों ने प्रधानमंत्री से अलग-अलग मुलाकात की।

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब तीन केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों (LG) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर अलग-अलग मुलाकात की। इस बैठक में दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: Haryana Congress Crisis | हरियाणा कांग्रेस में बढ़ी हलचल! राज्यसभा चुनाव में 'क्रॉस-वोटिंग' के आरोप में एक और विधायक को नोटिस

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’ पीएमओ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’ पीएमओ ने एक और पोस्ट में कहा, ‘‘अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

इसे भी पढ़ें: Iran-Israel तनाव के बीच Global Market को राहत, कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट।

संधू अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। लद्दाख में स्थानांतरित होने से पहले सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल थे।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उपराज्यपालों की प्रधानमंत्री के साथ यह बैठक प्रशासनिक और रणनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हालांकि बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा साझा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे, लद्दाख में विकास कार्यों और अंडमान-निकोबार में सुरक्षा एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा हुई होगी। इन मुलाकातों ने दिल्ली और लद्दाख जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़