उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सड़क हादसे में स्थानीय भाजपा नेता हुए घायल,पत्नी की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 road accident
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस के मुताबिक धनपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलेपुर मौजा सरैया भरथीपुर निवासी भाजपा के धनपतगंज मंडल के अध्यक्ष रामजश यादव (62) और उनकी पत्नी सावित्री (60) मंगलवार शाम को ग्राम मुजेश के पास गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन दंपति को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिले के थाना धनपतगंज क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता घायल हो गए, वहीं उनकी पत्नी की मौत हो गई। भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक धनपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलेपुर मौजा सरैया भरथीपुर निवासी भाजपा के धनपतगंज मंडल के अध्यक्ष रामजश यादव (62) और उनकी पत्नी सावित्री (60) मंगलवार शाम को ग्राम मुजेश के पास गाड़ी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन दंपति को टक्कर मारते हुए निकल गया।

इसे भी पढ़ें: पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कबूला अपना अपराध, कहा- मुझे श्रद्धा वाकर को मारकर उसके 35 टुकड़े करने का कोई पछतावा नहीं

स्थानीय लोगों ने दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता रामजश यादव का अस्पताल में इलाज हो रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि घायल भाजपा नेता के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़