Lok Sabha कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, Amit Shah के बयान की मांग पर हंगामा

Lok Sabha
प्रतिरूप फोटो
ANI

संसद के मानसून सत्र के चौथे सप्ताह के पहले दिन विपक्षी सदस्यों ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों को उठाया। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शोर-शराबे की वजह से सदन की बैठक शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए रोक दी गई। आरएसपी नेता एन के प्रेमचंद्रन की अध्यक्षता में हुई इस अल्पकालिक बैठक के कारण लगातार 16वें दिन भी प्रश्नकाल नहीं चलाया जा सका।

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के एक मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। संसद के मानसून सत्र के चौथे सप्ताह की शुरुआत भी पिछले तीन सप्ताह की तरह ही हंगामेदार रही और आज लगातार 16वें दिन सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका। कार्यवाही 11 बजे शुरू होते ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्य अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर शोर-शराबा करने लगे।

इसे भी पढ़ें: Puducherry पहुंचे Amit Shah ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का संदेश

आसन पर आज आरएसपी नेता एन के प्रेमचंद्रन थे जिन्होंने प्रश्नकाल शुरू कराने का प्रयास किया। सामान्य तौर पर लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही के समय आसन पर अध्यक्ष ओम बिरला होते हैं। हंगामा जारी रहने पर प्रेमचंद्रन ने बैठक शुरू होने के एक मिनट के अंदर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़