महाराष्ट्र चुनाव: मतगणना से पहले एमवीए नेता जयंत पाटिल, संजय राउत, थोराट ने की बैठक

 Sanjay Raut
ANI

बैठक में कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और सतेज पाटिल, शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल शामिल हुए।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना में 48 घंटे से भी कम समय शेष रह जाने के बीच, बृहस्पतिवार को विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं ने एक बैठक की।

बैठक में कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और सतेज पाटिल, शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल शामिल हुए।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतदान के बाद ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ महायुति की जीत का पूर्वानुमान किया गया है, इसलिए यह बैठक काफी मायने रखती है। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को मतदान हुआ। शनिवार को मतगणना होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़