Maharashtra Fire | ठाणे के अर्जुन टावर में लगी आग, बुझाने का काम जारी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के गोखले मार्ग स्थित अर्जुन टावर में शनिवार तड़के आग लग गई। ठाणे नगर निगम के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मौके पर फिलहाल पांच दमकल गाड़ियां मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: Torani Benefits: गर्मी की वजह से खत्म हो गई है एनर्जी तो इस सुपरफूड का करें सेवन, शरीर रहेगा ठंडा
जानकारी के अनुसार, इमारत में सुबह करीब 7 बजे आग लगी। ठाणे नगर निगम ने कहा कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।
इसे भी पढ़ें: IPS Officers Transferred In UP | उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 IPS अफसरों का तबादला, लखनऊ को मिला नया कमिश्नर | DETAILS Inside
इससे पहले 17 जून को मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में भीषण आग लग गई थी। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आग एक इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12 जून को डोंबिवली स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। घटनास्थल से काले रंग का धुआं निकलता देखा गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और कई दमकल गाड़ियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गया।
अन्य न्यूज़