Maharashtra: रायगढ़ में पार्षद के पति की हत्या के मामले में नौ लोग गिरफ्तार

arrested
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को खोपोली में मंगेश सदाशिव कालोखे उर्फ ​​अप्पा का पीछा कर कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी। अप्पा (45) अपनी बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी विहारी इलाके में उन पर हमला किया गया।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुलिस ने नव निर्वाचित शिवसेना पार्षद के पति की हत्या के सिलसिले में शनिवार को एक महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को खोपोली में मंगेश सदाशिव कालोखे उर्फ ​​अप्पा का पीछा कर कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी। अप्पा (45) अपनी बेटियों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी विहारी इलाके में उन पर हमला किया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि अप्पा नव निर्वाचित पार्षद मानसी कालोखे के पति थे, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान रायगढ़ पुलिस ने नागोठाणे इलाके से मुख्य आरोपी रवींद्र देवकर, दर्शन देवकर और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारी के मुताबिक, यह हत्या मानसी कालोखे और उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम थी, जो हाल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में हार गए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़