गृह मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान महाराष्ट्र पुलिस भर्ती में तेजी आई: फडणवीस

Fadnavis
ANI

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए और उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। साल 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के रूप में भी फडणवीस ने गृह विभाग का कार्यभार संभाला था।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि जब वह गृह विभाग संभाल रहे थे, उस दौरान 40,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई थी और यह एक ‘रिकॉर्ड’ है।

फडणवीस ने कहा कि चाहे गृह मंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल हो या वर्तमान हो, उनके नेतृत्व में राज्य में अधिकतम पुलिस भर्ती हुई और इस महत्वपूर्ण विभाग में विभिन्न रिक्त पदों को भरा गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता 2022 में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए और उन्हें गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। साल 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के रूप में भी फडणवीस ने गृह विभाग का कार्यभार संभाला था।

उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान पुलिस में 40,000 से अधिक भर्तियां की गईं। यह एक तरह का रिकॉर्ड है। हमने सभी प्रकार के पदों को भरा, यह सुनिश्चित किया कि पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कोई कमी न हो।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़