महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कांग्रेस पर तीखा हमला, सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा महाराष्ट्र

Shinde
ANI

स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिंदे यहां सावरकर स्मारक में हिंदुत्व पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

मुंबई। स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि राज्य के लोग हिंदुत्व विचारक के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिंदे यहां सावरकर स्मारक में हिंदुत्व पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया गया जबकि ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर नरम रुख अपनाया है।

इसे भी पढ़ें: आपको तय करना है कि यहां आदिवासियों का राज चाहिए या षडयंत्रकारियों का : सोरेन

इसी कार्यक्रम में शिवसेना के शिंदे की अगुवाई वाले गुट के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने मांग की कि दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने के लिए राज्य में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रोकी जाए। कांग्रेस की यह पदयात्रा अभी महाराष्ट्र में चल रही है। शिंदे ने कहा, ‘‘राज्य के लोग किसी भी कीमत पर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई तेज, ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित, 100 से ज्यादा सड़कें बंद

गौरतलब है कि गांधी ने अपनी पदयात्रा के दौरान मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली में हिंदुत्व विचारक सावरकर पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, ‘‘भाजपा-आरएसएस के प्रतीक सावरकर हैं। वह दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दीं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़