TMC सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में आए दो और विपक्ष के MP, ओम बिरला से जांच की मांग

Mahua Moitra
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा से पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर देर रात सर्किट हाउस खाली कराने की घटना को लेकर कांग्रेस सांसद के. सुरेश और आप सांसद संजय सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। दोनों सांसदों ने 14 अगस्त के इस प्रकरण को संसद की विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का आग्रह किया है। इससे पहले भी चार अन्य विपक्षी सांसद इस मामले में पत्र लिख चुके हैं, जबकि मोइत्रा ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अलग से विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से पश्चिम बंगाल में देर रात सर्किट हाउस खाली करने के लिए कथित तौर पर कहे जाने को लेकर दो और विपक्षी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। कांग्रेस सांसद के. सुरेश और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 14 अगस्त की इस घटना को लेकर बिरला को पत्र लिखा है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले, शिवसेना (उबाठा) के अरविंद सावंत और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद के. राधाकृष्णन भी बिरला को पत्र लिखकर मामले की जांच और इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Mahua Moitra को राहत, Calcutta High Court ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाई रोक

मोइत्रा ने इस घटना को लेकर नादिया के जिलाधिकारी श्रीकांत पल्ली, अतिरिक्त जिलाधिकारी नृपेंद्र सिंह और नाजरेथ के उपजिलाधिकारी अनामिका बेरा के खिलाफ अलग से विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़