अगले लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट भी भाजपा के खाते में होगी : मंत्री जयवीर सिंह

Jaiveer Singh
ANI

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी सीट पर भी जीत दर्ज करेगी।

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी सीट पर भी जीत दर्ज करेगी। सिंह ने बातचीत में दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा मैनपुरी सीट पर भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए रणनीति तैयार की है।

इसे भी पढ़ें: गुलाम नबी आजादी ने अपनी पार्टी का एजेंडा पेश किया, पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराना प्राथमिकता

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं तथा अन्य कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा के प्रति झुकाव दिखाया है। गौरतलब है कि इस वक्त मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। इस सीट को सपा का बेहद मजबूत किला माना जाता है। जयवीर सिंह इस वक्त मैनपुरी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें: रैली और कुछ नहीं, राहुल गांधी का रीलॉन्च है, कोई भी कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करना चाहता: भाजपा

इससे पहले सपा के राजकुमार उर्फ राजू यादव 2012 से 2022 तक लगातार दो बार मैनपुरी से विधायक रहे थे। सिंह ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाति, धर्म और मत का भेदभाव किए बगैर गरीबों और दलितों की समस्याओं का हमेशा समाधान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से गरीबों का जीवन बदल गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़