ममता ने लोगों से कहा, भाजपा को ना दें वोट अन्यथा अपने धर्म का पालन नहीं कर पाएंगे

Mamata
अंकित सिंह । Mar 17 2021 3:51PM

झाड़ग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे जीवन में कई बार पीटा गया है। पहले CPM मेरे साथ मारपीट करती थी और अब भाजपा ने भी ऐसा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, CPM के लोग अब भाजपा के लोग हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान जारी है। नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने आज लोगों से भाजपा को वोट ना देने की अपील की। एएनआई के मुताबिक ममता ने कहा कि बीजेपी को वोट न दें नहीं तो आप अपने 'धर्म' का पालन नहीं कर पाएंगे। आपको 'जय श्री राम' बोलना पड़ेगा, आप 'जय सिया राम' नहीं बोल पाएंगे। भगवान राम मां दुर्गा की पूजा करते थे क्योंकि वह कद में बहुत बड़ी हैं।

झाड़ग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे जीवन में कई बार पीटा गया है। पहले CPM मेरे साथ मारपीट करती थी और अब भाजपा ने भी ऐसा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, CPM के लोग अब भाजपा के लोग हो गए हैं। कुछ गद्दार, लालची लोग भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। PM मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान, सत्ता में आने के बाद बिहार के लोगों का टीकाकरण करने का वादा किया था। लेकिन क्या उन्होंने टीके उपलब्ध कराए हैं? नहीं, उन्होंने नहीं किया, उन्होंने झूठ बोला।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़