Mau में व्यक्ति सात वर्षीय बच्‍ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

raping
ANI

पुलिस के मुताबिक, बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसकी मां अन्‍य लोगों की मदद से उसे महिला जिला चिकित्सालय ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को आजमगढ़ जिले में स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

मऊ जिले में 30 वर्षीय शख्स को रिश्‍ते की सात वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्‍ले में सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके मामा ने शुक्रवार को दुष्‍कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि इससे बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई और आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसकी मां अन्‍य लोगों की मदद से उसे महिला जिला चिकित्सालय ले गयी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को आजमगढ़ जिले में स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। शहर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़