जमशेदपुर में मोटरसाइकिल से पीछा कर एक व्यक्ति को गोली मारी, मौत

 shot dead
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

प्रसाद ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश होने का संदेह है और इसकी जांच की जा रही है।

झारखंड के जमशेदपुर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर हुई।

पुलिस के अनुसार, संतोष सिंह के घर के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। संतोष भागकर पास के एक घर में घुस गए, लेकिन बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और उन्हें गोली मार दी।

सिंह को तीन गोलियां लगने पर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार शिबाशीष ने डीएसपी भोला प्रसाद के साथ रात में घटनास्थल का दौरा किया।

प्रसाद ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश होने का संदेह है और इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि सिंह और उसका भाई हत्या के एक मामले में जेल जा चुके थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़