मणिपुर: भूमि का फर्जी पट्टा जारी करने के आरोप में पांच सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

fake land leases
Prabhasakshi

मणिपुर की पुलिस ने भूमि के दस्तावेजों में हेरफेर करने और जाली दस्तावेज जारी करने के आरोप में पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंफाल। मणिपुर की पुलिस ने भूमि के दस्तावेजों में हेरफेर करने और जाली दस्तावेज जारी करने के आरोप में पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) क्लेय खोंगसाई ने बताया कि एक उप-डिप्टी कलेक्टर (एसडीसी) सहित पांच अधिकारियों को फर्जी पट्टा (भूमि का दस्तावेज) जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Brahmastra Part One: Shiva | ब्रह्मास्त्र ने पहले सप्ताहांत में दुनियाभर में 225 करोड़ रुपये कमाए

अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘ आरोपियों ने लोगों को 35 फर्जी पट्टा जारी किया था,जिससे थोऊबल जिले 19 एकड़ वन भूमि का नुकसान हुआ।’’ उन्होंने बताया कि 17- चाओबोक क्षेत्र के दस्तावेजों में हेरफेर किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़